खोई हुई सियासी जमीन की तलाश मे कांग्रेस करा रही बंद-बीजेपी

Shri Mi
2 Min Read

bjp1रायपुर।नोटबंद के बाद अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने कांग्रेस तरह-तरह कोशिशें कर रही है। अब बाजार बंद का आह्वान करके एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस असफल कोशिश कर रही है। कांग्रेस के बंद को व्यापारियों का समर्थन भी नहीं है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि नोटबंद का फैसला राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है। इस फैसले को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इससे परेशान कांग्रेस केवल कैशलेश के नाम पर भ्रांति फैलाकर जनमानस को दिग्भ्रमित करना चाहती है लेकिन उनकी कोशिशे अभी तक असफल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                सुंदरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स ने बंद का समर्थन नहीं किया है जिसका हम स्वागत करते हैं। समाज में हर वर्ग के लोग कैशलेस अभियान से स्व प्रेरित प्रशिक्षित हो रहे हैं।  विधायक सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस के 30 दिसम्बर के प्रस्तावित बंद को व्यापार जगत में समर्थन नहीं मिला है यही वजह है कि कांग्रेस के कुछ नेता भाषाई गरिमा खोकर अनर्गल बातें कर व्यापारियों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन सबकी सुरक्षा की पूरी चिंता हमारी है। हम हर स्तर पर उन्हें सुरक्षा मुहैया करना के लिए वचनबद्ध हैं।

                                                  उन्होंने कारोबारियों से अपील की है कि अपना व्यापारिक अनुष्ठान खुला रखें। ताकि नव वर्ष की तैयारी की वजह से आम खरीददार भी बाजार तक पहुंचेंगे, जिससे किसी की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि समाज के विपरीत जाकर इसी तरह मुद्दाविहिन मसलों पर सियासत करती रहेगी है तो वो दिन दूर नहीं जब कैशलेस व्यवस्था के बाद देश कहीं कांग्रेस लेस ही न हो जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close