गंगा की कसम खाने वालों ने दिया धोखा..अमर ने कहा…कांग्रेस ने ही किया किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ पुराना बस स्टैण्ड स्थित चौक पर उग्र धरना प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरान आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने किसानों पर की गई बर्बरता के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। साथ ही राज्य सरकार से धान खरीदी समय अवधी कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांगकी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।
 
                    सभा को पूर्व कैबनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि गंगाजल उठाकर कसम खाने वाले वायदे से मुकर रहे है। प्रदेश का किसान हैरान परेशान है। अन्नदाता किसान धान को बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है। आजादी के बाद कई दशकों तक देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में काबिज रही। लेकिन किसानों की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती चली गई। किसानों के हित संवर्धन के लिए कांग्रेस ने कोई भी ठोस का नहीं किया। किसान विवश होते चले गए और उन्हें उत्पादन का मूल्य कभी नही मिला। किसान कर्जो के बोझ से दबता  गया। कर्ज से परेशान किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गया। बावजूद इसके कांग्रेस सरकारों की कानों में जू तक नही रेंगी।  अग्रवाल ने कहा कांग्रेस सदैव गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विरोध में काम करती रही है। देश की बागडोर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी हाथ आने के बाद गांव, गरीब, किसानों और युवाओं की चिंता हुई। उनके हित संवर्धन के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए। किसानों के कर्ज माफी से लेकर किसानों के फसल बीमा योजना, किसानों के खेतों तक जल पहुॅचाने की योजना, विद्युत विस्तारीकरण योजना सहित अनेक योजनायें लागू कर देश के किसानों के प्रति चिंता करते हुए काम हुआ।

            सांसद अरूण साव ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उनहोने ए कहा कि झूठ के दम पर बनी सरकार किसानों के साथ अब छल कपट कर धान खरीदने में आना कानी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस रवैये का पूरजोर विरोध करती है। भाजपा कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े है।
 
            मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी है। इनका चेहरा अब उजागर हो चुका है। किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है। लेकिन सरकार किसानों को प्रताड़ित करने पर अमादा है। सरकार को धान न खरीदना पड़े इसके लिए अनेक हथकंडे अपना रही है। किसान सोसायटी पहुॅच रहा है तो और खाली हाथ लौटाया जा रहा है। किसान विरोधी नीतियों का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है। तथा मांग करती है कि किसानों का धान सरकार समयसीमा बढ़ाकर खरीदे।
           
                               बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 15 वर्ष रही है। लेकिन किसानों को कभी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पड़ा है। कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों के साथ सौतेला व्यवहार  शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार झूठे वायदे कर सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अब अपने किए वायदों से भाग रही है। कांग्रेस को अपने किए वायदों को निभाना होगा ।
 
                 बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक और दीपक सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री, सुरेन्द्र गुम्बर, किशोर राय, सुनील जायसवाल, मोहित जायसवाल, कृष्णकुमार कौशिक, कल्लू राजपूत, रामनारायण भारद्वाज, गोविंद यादव, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, दीपक सिंह, रूक्मणी कौशिक, युसूफरजा बरकाती, विष्णु अग्रवाल, रामचरण वस्त्रकार, महेन्द्र सोनी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, सोमेश तिवारी, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, दयाशंकर तिवारी, मनीष अग्रवाल, छोटेलाल सोनी, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, राकेश जलान, विक्रम सिंह, दिलेन्द्र कौशिल, चांदनी भारद्वाज, प्रदीप कौशिक, अवधेश अग्रवाल, दुर्गा कश्यप, जयश्री चौकसे, राजेश रजक, शंकर कंवर, योगेश बोले, विनोद सोनी, उमेशचन्द्र कुमार, उदय मजूमदार, राकेश तिवारी, वल्लभ राव, विजय ताम्रकार, उमेश यादव, सुनीता मानिकपुरी, विष्णु सोनी, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, रश्मि सिंह, मीना गोस्वामी, मीना बोले, रजनी यादव, सीमा टेकवानी, मोती गंगवानी, सीनू राव, अनमोल झा, रौशन सिंह, रोहित मिश्रा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, अनिरूद्ध द्विवेदी, बीपी सिंह, प्रभा तिवारी, सीता पाण्डेय, बबीता ताम्रकार, दीपशिखा यादव, स्वेता पाण्डेय, आरती मरकाम, ललीता मरकाम, सारिका सोनी, कंचन सिंह, कविता वर्मा, वाई लक्ष्मी, सुनीता तिवारी, मनीषा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 22.02.2020
close