गणतंत्र दिवसः कलेक्टर ने जगह- जगह फहराया तिरंगा..कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण..राष्ट्रनायकों को किया याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने गणतंत्र दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय में सुबह 8 बजे झण्डा फहराया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया। इस मौके पर अतिरिक्त कमिश्नर सी.एस.डेहरे, उपायुक्त फरिहा आलम सिद्दिकी,अर्चना मिश्रा समेत संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
 
कलेक्टर कार्यालय में झण्डा लहराया गया
 
         कलेक्टोरेट समेत नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग ने गणतंत्र दिवस झण्डा फहराया। कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। ’’जन-गण-मन’’ राष्ट्र गान गाया गया। भारत माता की जय और गणतंत्र दिवस अमर रहे का उद्घघोष किया गया। मौके पर अपर कलेक्टर बी.एस. उईके समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर स्थित समस्त कार्यालयों के प्रमुख मौजूद थे।
 
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ध्वजारोहण
 
          छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर के प्रांगण में न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और कार्यपालक अध्यक्ष, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ध्वजारोहण किया।  ध्वजारोहण बाद राष्ट्रगान किया गया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति संजय के.अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, न्यायमूर्ति आर.सी.एस. सामंत, न्यायमूर्ति आर.पी. शर्मा, न्यायमूर्ति पी.पी. साहू, न्यायमूर्ति गौतम चैरड़िया, न्यायमूर्ति विमला सिंह कपूर, न्यायमूर्ति रजनी दुबे, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.बी. बाजपेयी मौजूद थे। जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, भी इस मौके पर उपसथित थे।
 
सहकारी बैंक में झण्डारोहण
 
कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने गणतंत्र दिवस सहकारी बैंक प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
 
close