गणतंत्र दिवसः पुलिस मैदान सजकर तैयार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

26_jan_fileबिलासपुर—स्थानीय पुलिस मैदान गणतंत्र दिवस की सलामी के लिए तैयार हो गया है। 26 जनवरी की सुबह निकाय मंत्री अमर अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

        मालूम हो कि गणंतत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस मैदान में किया जाता है। आयोजन की तैयारी महिने भर पहले से ही शुरू हो गयी थी।  झण्डारोहण और सलामी के बाद मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। शहर के सभी स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के हाथों विशेष कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

                  करीब तीन घंटे आयोजन में विभिन्न विभाग की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग और आलाधिकारी गणतंत्र दिवस आयोजन के गवाह बनेंगे। समारोह मे पुलिस जवानों के अलावा एनसीसी कैडेट,स्काउट एवं गाइड,कोटवार परेड कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

close