गणतंत्र दिवस-बिलासपुर मे शान से फहराया तिरंगा,तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने ली परेड की सलामी

Shri Mi
6 Min Read

बिलासपुर।जिले में 70वां गणतंत्र दिवस गरिमामय समारोह में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं संयुक्त परेड की सलामी ली।पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में तखतपुर विधायक  रश्मि सिंह ने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ खुली जीप में कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग एवं पुलिस अधीक्षक अभिशेक मीणा भी थे। निरीक्षण पश्चात् श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। फिर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात जवानों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। पहले हर्ष फायर पर राश्ट्रगान की धुन पर पहला भाग बैण्ड द्वारा बजाया गया और द्वितीय हर्ष फायर पर राष्ट्रगान की धुन पर दूसरा भाग तथा तृतीय हर्ष फायर पर पूरे राश्ट्रगान की धुन बजाई गई। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुये तथा वर्दीधारियों ने सैल्यूट किया। राष्ट्रपति की जय के नारे लगाए गए। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक धनेन्द्र धु्रव और सेेकण्ड इन कमाण्ड सुबेदार सोनू वर्मा के नेतृत्व में पुलिस विभाग व केन्द्रीय जिला जेल के बैंड की धुन पर 12 टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमंे जिला पुलिस बल पुरूश, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना बल पुरूष एवं महिला, एनसीसी सीनियर बालक, एनसीसी सीनियर बालिका, एनसीसी जुनियर बालक एवं बालिका, अटल बिहारी बाजपेयी विष्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, गाइड, स्काउट ने मार्चपास्ट में भाग लिया। मार्चपास्ट पश्चात् मुख्य अतिथि ने दल कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

समारोह में रिमझिम फुहारों के बीच स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मास पीटी का प्रदर्षन किया गया। इसमें 14 स्कूलों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। देश भक्ति का जज्बा लिए व छत्तीसगढ़ की लोक जनजीवन पर आधारित छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामुहिक नृत्यों ने अतिथियों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। षासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकण्डा, देवकीनंदन दीक्षित कन्या उ.मा. विद्यालय, षासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा और षासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसलापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों की लोक संस्कृति को नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया किया।समारोह का मुख्य आकर्शण पुलिस विभाग द्वारा किया गया डाॅग शो था। ट्रेनिंग प्राप्त डाॅग मोना, लिली, रितु, रोजी, ग्रेसी और बिजली के करतबों ने दर्षकों का खुब मनोरंजन किया।

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास को प्रदर्शित करती जीवंत झांकियां प्रदर्षित की। केन्द्रीय जेल द्वारा छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य और कैदियों को निःषुल्क विधिक सहायता पर आधारित झांकी के साथ-साथ कैदियों द्वारा मल्लखंभ का जीवंत प्रदर्षन, इसी तरह कृषि विभाग, एनटीपीसी, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन विभाग, उद्यानिकी, जिला पचंायत, नगर पालिका निगम, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, रेशम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मछली पालन विभाग, पंचायत एवं समाज कल्याण, श्रम विभाग एवं लोक निर्माण द्वारा झांकियां प्रदर्षित की गई।

परम्परानुरूप गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। श्री दयाराम कलवानी और श्री नन्दूराम भांगे सहित नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि रश्मि सिंह ने शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि के हाथों श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान शासकीय उ.मा. विद्यालय उसलापुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नोकनृत्य को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने भी इन्हें अपनी ओर से 5000 रूपये नगद पुरस्कार भी दिया और द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकण्डा ने प्राप्त किया। मार्चपास्ट में सिनियर श्रेणी में प्रथम स्थान बिलासा कन्या महाविद्यालय की एन.सी.सी. सिनियर बालिका दल को और द्वितीय स्थान एन.सी.सी. सिनियर बालक को प्राप्त हुआ। जुनियर श्रेणी में प्रथम स्थान एन.सी.सी. बालक और द्वितीय स्थान एन.सी.सी. बालिका दल को मिला। झांकी में प्रथम स्थान हर साल की भांति केन्द्रीय जेल बिलासपुर को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की झांकी को मिला।
कार्यक्रम में दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया। कु. दीक्षा तिवारी को व्हील चेयर फैसिंग में और कु. अन्वेशा पराषर को तैराकी में सर्वश्रेश्ठ प्रदर्षन के लिए 11-11 हजार रूपये नगद और प्रषस्ति पत्र दिया गया। 12वीं बोर्ड में मेरिट आने वाले वाली छात्रा कु. संध्या कौषिक और 10वीं में मेरिट आने वाले छात्र अनुराग दुबे को 4-4 हजार रूपये नगद व प्रषस्ति पत्र मेरिट प्रोत्साहन राषि के रूप में प्रदान किया गया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में संभागायुक्त टी.सी. महावर, आई.जी. पुलिस प्रदीप गुप्ता, नगर निगम महापौर किषोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष  दीपक साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दकी, सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत्, अपर कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला एवं पुलिस प्रषासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा आमजनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close