गरीबों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ..धरम लाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जनपद पंचायत बिल्हा के बरतोरी गांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। 2733 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में 10वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण छात्र सूरज चेलकर और सुषमा चेलकर को सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         शिविर में उपस्थित लोगों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे..लोकसुराज अभियान का मात्र इतना ही उद्देश्य है। धरम लाल ने कहा कि इस साल  लोक सुराज अभियान तीन चरणों में चलाया गया। पहले चरण में आवेदन लिए गए। दूसरे चरण में आवेदनों की छटाई और कार्यो का निराकरण किया गया।  तीसरे चरण में शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं के बारे विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिन आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया उसके कारणों को बताया जा रहाह है।

              धरमलाल ने जरूरतमंदों को आवास योजना और स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। सामुहिक कन्या विवाह को प्रोत्साहित करने विशेष जोर दिया। कौशिक ने कहा कि जल्द ही लोगों की बिजली समस्या को दूर कर दिया जाएगा। गांव के स्कूल से मुख्य सड़क तक सीसी रोड निर्माण किया जाएगा।

                               गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने आवास और उज्जवला योजना की जानकारी दी। क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में बताया।  सवन्नी ने कहा कि बिल्हा क्षेत्र में विकास कार्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से ही हुआ है।

                 कलेक्टर अन्बलगन पी. ने उपस्थित लोगों को मांग और समस्याओं के बारे में बताया। कलेक्टर ने आवास योजना, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी. मौर्य ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

                       शिविर में विक्रम सिंह, रामानुज साहू, गोविंद  एसडीएम एस.पी. वैद्य, जनपद पंचायत सीईओ आर.एस.नायक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और मौजूद थे।

जोंधरा शिविर में खाद्यमंत्री

           जोंधरा में आयोजित समस्या निवारण शिविर में खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिते और सांसद लखनलाल साहू ने शिरकत किया। जोंधरा समेत भिलौनी, शिवटिकारी, बसंतपुर, गोपालपुर, परसोड़ी, कुकुर्दीकला, अमलडीहा, चिस्दा पंचायतों से प्राप्त 3301 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गयी। मोहले ने अधिकारियों से कहा कि लोक सुराज अभियान में जो भी आवेदन मिले हैं सभी का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। तहसीलदार को निर्देश किया कि राजस्व संबंधित मामलों को लंबित न रखा जाए। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड का भी बांटा गया।

                 शिविर में अतिरिक्त कलेक्टर के.डी.कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष चांदनी भारद्वाज, पूर्व विधायक डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, एसडीएम पैंकरा, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैभव क्षेत्रज्ञ समेत 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और भिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
close