टापर बना गरीब का बेटा…सुधांशु ने भी किया शहर को रोशन

BHASKAR MISHRA
IMG-20160421-WA0011   VISUALबिलासपुर– राजकिशोर नगर निवासी शुभम बक्शी ने 12 वी में टॉप करके एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है । साधारण परिवार में जन्म लिया शुभम की माली हालत ठीक नहीं है। पिता के अस्वस्थ्य होने के बावजूद शुभम की माँ ने कठिन परिस्थितिओं में शुभम को बेहतर तालीम दी। प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल कर शुभम ने मां के सपनों को आज साकार किया है। शुभम ने 97.80 फीसदी अंक पाकर ना सिर्फ अपने परिवार और गुरुजनों का बल्कि शहर का नाम रोशन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                      वि्परीत परिस्थितिओं में रहते हुए शुभम ने 12 वीं बोर्ड में प्रदेश में बिलासपुर का रोशन किया है। अव्वल स्थान हासिल कर अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है। शुभम ने 12 वीं बोर्ड में 97.80 फीसदी अंक कर मेरिट में पहला स्थान बनाया है। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरूजनों को दिया है।
                  शुभम बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। 10वीं बोर्ड में उसने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में टाप टेन में स्थान बनया था। शुभम के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हैं। परिवार चलाने की जिम्मेदारी शुभम के मां के ऊपर ही है। शुभम की माँ ने आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के वाबजूद अपने बच्चे को पढाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। शुभम ने भी अपने माता पिता को निराश नहीं किया।
IMG-20160421-WA0008
                          सीजी वाल से शुभम ने बताया कि घर की स्थिति खराब होने के कारण वह ट्यूशन पढता है। इसके अलावा वह अलग से मेहनत कर पढ़ाई का खर्च भी निकालता है।प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर वह काफी खुश है। शुभम ने बताया कि वह बड़ा होकर इंजीनियर बनना चाहता है। शुभम ने आगे की पढ़ाई और अपने माता पिता का सपना साकार करने के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। शुभम आईआईटी से डिग्री हासिल करना चाहता है।

12वीं बोर्ड परीक्षा में दूसरे स्थान पर भी बिलासपुर का ही नामं है। कैरियर पाइँट के छात्र सुधांशु  ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया है।  सुधांशु के पिता वेदप्रकाश तिवारी रायगढ़ जिले के कुसमुड़ा गांव स्थित गर्ल्स हायर सेकेन्डरी स्कूल में लेक्चरर हैं। माता प्रतिभा तिवारी गृहणी हैं। सुधांशु की गिनती बचपन से ही मेधावी छात्रों में थी। सुधांशु तिवारी ने दसवीं बोर्ड में भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया था।  पिछले दो साल से वह कैरियर पांइट का छात्र है। सुधांशु हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।

close