गलवान घाटी में भारतीय चीनी सैनिकों बीच झड़प..20 जवान शहीद..चीन के 43 से अधिक जवानों की मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

नई दिल्ली—पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा  पर अतिक्रमण को लेकर भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी में सोमवार की रात हिंसक झड़प का गंभीर रूप अख्तियार कर लिया। मंगलवार को दिन में न्यूज़ एजेंसी एएनआइ और पीटीआइ ने एक कर्नल समेत 3 भारतीय जवानों के मारे जाने की जानकारी दी थी। रात करीब 10 बजे न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सेना के सूत्रों के हवाले से कम से कम 20 भारतीय जवानों के शहीद होने का दावा किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            हालांकि सेना या सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गची है।  भारतीय सूत्रों के अनुसार सीमा पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

             गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की सहमति के मुद्दे से पलटने के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई घंटे तक पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से जबरदस्त झड़प हुई। एलएसी पर हुई इस हैरतअंगेज घटना में भारत के दर्जन भर से अधिक सैनिक गंभीर रुप से घायल हैं। चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की संख्या को लेकर अब भी चुप्पी साध रखी है।

                               भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सीमा क्षेत्र में सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से पीछे हटने की प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे हैं। सीमा प्रबंधन को लेकर जिम्मेदार रवैये के मद्देनजर भारत सभी काम एलएसी में अपनी सीमा के अंदर ही करता है। चीन से भी ऐसी ही उम्मीद रखता है। भारत सीमा पर शांति बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से मतभेदों के समाधान को लेकर आश्वस्त है। भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

TAGGED:
close