गल्ला व्यवसायी के घर लाखों की चोरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

torwa_choriबिलासपुर—बिल्हा मोड़ निवासी जददीश अग्रवाल के घर को चोरो ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यवसायी को लाखों रूपए का चोट किया है। सुबह उठने के बाद चोरी की जानकारी लगते ही गल्ला व्यवसायी ने हिर्री थाने में शिकायत की है। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               बिल्हा मोड़ निवासी जगदीश अग्रवाल गल्ला व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। उस जगदीश और उनकी पत्नी में ही गहरी नींद में थी। मकान में पीछे के रास्ते कमरे में दाखिल चोरो ने लाखो रूपए की चोरी कर व्यवसायी को चूना लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस जगदीश अग्रवाल के घर पहुंची। व्यवसायी ने बताया कि सुबह अलमीरा खुला था। सामान बिखरे थे। चोरी की आंशका होने पर पुलिस को जानकारी दी।

                         जगदीश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कल रात बिलासपुर से अपने दोस्त से 2 लाख रुपये लेकर घर आया था। उसने ड़ेढ लाख अपने पास रखा और पच्चास हजार रूपए किसी को देने को बताया। जगदीश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अलमीरा में चाभी फंसा कर ही रखती है। अलमीरा में सोने का हार और चांदी के जेवर थे। जिनकी कीमत करीब 1 लाख थी।

              जगदीश ने बताया कि तीन लाख के आस-पास चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी की रकम 2 लाख दर्ज की है। थाना प्राभारी आरके पात्रे ने बताया कि वह प्रार्थी से पूछताछ कर रहे है। रुपये कहा से लेकर आया था। लेकिन जगदीश गोल-मोल जवाब दे रहा है।

Share This Article
close