गहरी नींद में युवती पर जानलेवा हमला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cimsबिलासपुर—मस्तूरी के दर्री घाट में देर रात सो रही युवती पर अज्ञात आरोपी ने चाकू से हमला किया है। हमले के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। युवती को उपचार के लिए सिम्स में दाखिल कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                मस्तूरी पुलिस के अनुसार दर्री घाट की रात करीब दो बजे एक युवती खून से लथपथ थाने पहुंची।  उसके हाथ में हसिया था। गले में धारदार हथियार के निशान थे। थाने के किसी भी सिपाही को समझ में आता…युवती ने बताया कि उसका नाम संगीता सूर्यवंशी है..दर्री घाट की रहने वाली है।

         पुलिस को अपने बयान में संगीता ने बताया कि वह रायगढ़ से अपनी मां के साथ दर्री घाट स्थित पुराने घर आयी थी। एक दिन पहले ही उसकी मां दो तीन दिन रूककर रायगढ़ से आने की बात कह भाईयो के पास चली गयी। जिस दिन गयी उसी रात को सोते होए उस पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। इसके पहले वह कुछ समझती हमलावर फरार हो गया।

                             बातचीत के दौरान संगीता सूर्यवंशी की हालत बिगड़ती गयी। पुलिस ने आनन फानन में उसे सीधे सिम्स में इलाज के लिए दाखिल कराया है। पुलिस ने संगीता का बयान दर्ज कर हमलावर आरोपी के तलाश में जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। इसके बाद ही पर्दे के पीछे की सारी सच्चाई सामने आएगी।

Share This Article
close