बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को हिरासत मे लिया है। आरोपियों के पास से 4 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामलाा दर्ज कर कार्रवाई की बात की है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
मोटर सायकल सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों को अमेरी रोड़ रिंग 2 से गांजा के साथ पकड़ा गया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के नाम मंगल तिर्की और संजय ध्रुव है। दोनो पानी टंकी कुदुदण्ड के रहने वाले है। दोनो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला अपराध दर्ज किया गया है।