गांजा तस्करी करते आरोपी पकड़ाया ..मोटरसायकल समेत नगद बरामद ..मोबाइल जब्त..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को मंगला क्षेत्र से करीब तीन किलों गांजा समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास मोटर सायकल नगदी और मोबाइल को भी जब्त किया है। आरोपियों को नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सिविल लाइन थानेदार सुरेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दो लोग मोटरसायकल से  काई रंग के कपड़े में गांजा लेकर लोखण्डी फाटक से अभिषेक बिहार के रास्ते मंगला बस्ती की तरफ जा रहे है। इसके बाद मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। थाना लाकर पूछताछ की गयी। दोनों के पास से करीब 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

               सुरेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन निर्मलकर और राम बहादुर ऊर्फ अजय निर्मलकर बताया। दोनों के पास मोटरसायकल को जब्त किया गया। साथ ही नगद 2140 और दो मोबाइल को भी बरामद किया गया। दोनों को नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

close