गांधी चौक में कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन…बनासकांठा हादसे को बताया साजिश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170805-WA0017बिलासपुर— बनासकांठा गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव किए जाने के खिलाफ यूथ कांग्रेस और कांग्रेस ने एक साथ धरना दिया। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक और गांधी चौक पहुंचकर कांग्रेस नेताों ने हाथों में बैनर पोस्टर और सिर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि सभ्य समाज में हिंसा के लिए जगह नहीं है। बावजूद इसके गुजरात में कांग्रेस नेता पर पथराव किया गया। कांग्रेस पार्टी इस हरकत को किसी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  गांधी चौक पर मौन प्रदर्शन में शामिल जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलार और संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि देश को फासिस्ट ताकतों से खतरा है। गुजरात की धरती महात्मा गांधी की जन्मभूमि है। बावजूद इसके बनासकांठा में भाजपा नेताओं के इशारे पर राहुल गांधी को हिसंक निशाना बनाया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी बाढ़ प्रभावितों से मिलने गए थे। राहुल गांधी देश के बड़े नेताओं में से एक हैं। बावजूद इसके भारी सुरक्षा के बीच पथराव की घटना षड़यंत्र को जाहिर करता है। कांग्रेस पार्टी घटना की निंदा करती है।

                           प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन और लक्ष्मीनाथ साहू ने बताया कि हम गांधी के देश से हैं। महात्मा गांधी कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश के भी पितृ पुरूष हैं। बावजूद इसके गुजरात की धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो किया वह शर्मशार करने वाली घटना है। राहुल गांदी गुजरात के आदिवासी जिला बनासकांठा में बाढ़ प्रभावितो से मिलने गए थे। आदिवासी भाईयों और बाढ़ पीड़िता के दुख दर्द बांटने गए थे। लेकिन गुजरात के भाजपा कार्यकर्ताओं को अच्छा नहीं लगा।

                          विरोध में राहुल गांधी की गाड़ी और काफिले पर प्राणघातक हमला किया। पथराव कर राहुल गांधी को डराने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस धमकियों और हमलों से हारने वाले नहीं है। प्रदेश और केन्द्र भाजपा सरकार को घटना की जांच करवानी चाहिए। राहुल गांधी के काफिले पर पथराव किसी साजिश का तो हिस्सा नहीं है।

                                       गांधी चौक में आयोजित धरना कार्यक्रम में अभय नारायण राय,नरेन्द्र बोलर,जावेद मेमनसलक्ष्मीनाथ साहू, विनय वैध,शेरू अशलम अरविन्द लहरिया. अरविन्द शुक्ला, सत्यनारायण सर्वे,आशिक खान, ऋषि कश्यप, शिव यादव, वासिम खान, नकित भिषेन, विक्की खान समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

close