गांधी परिवार त्याग का पर्याय..जोगी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

jogiबिलासपुर—पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आज सर्वोच्च न्यायालय में बहुचर्चित नेशनल  हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में दिये गए निर्णय का स्वागत किया है। अजीत जोगी ने कहा कि जब तक भारत में निष्पक्ष न्यायपालिका है तब तक सदैव सत्य की जीत होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जोगी ने कहा कि एक बार फिर प्रमाणित हो गया है कि  भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने त्याग और बलिदान की परंपरा वाले गांधी-नेहरु परिवार के उपर झूठा आरोप लगाया है। गांधी परिवार पर अवमानना याचिका पूर्णतः निराधार था।

              अजीत जोगी ने कहा कि  गांधी नेहरु परिवार सदैव सच्चाई, ईमानदारी और त्याग का पर्याय रहा है। उन पर कोई भी कुत्सित आरोप करने का प्रयास सदैव वैसा ही होगा जैसे सूर्य की ओर थूकने के प्रयास का होता है।

close