गांधी विचार पदयात्रा पहुंची पाटन, सभी के साथ दिल से मिले CM भूपेश बघेल

Shri Mi
3 Min Read

पाटन।गांधी विचार पदयात्रा पाटन में जहां-जहां पहुंची, देशभक्ति के उत्साह के सैलाब से इसका स्वागत हुआ। उत्साह से अभिभूत नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आरती की, तिलक लगाया और पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने भी नागरिकों पर पुष्प बरसाए। पाटन की गलियों में छतों में भी लोग फूल लिए खड़े थे और पदयात्रा का स्वागत कर रहे थे। मुख्यमंत्री न केवल लोगों से मिले अपितु उनका हाल चाल भी जाना। उन्होंने पदयात्रा के रूट में पड़ने वाले पाटन के सभी देवी-देवताओं के मंदिरों में दर्शन भी किये। साथ ही जैतखंभ में भी पुष्प चढ़ाए। उन्होंने संत रैदास के दर्शन किये और मिनी माता की प्रतिमा में भी पुष्प अर्पित किए।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रास्ते भर लोगों से कुशल क्षेम पूछते रहे। पदयात्रा में कई बार भावनात्मक क्षण आये, लोगों ने इसे साझा किया। एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गले लगा लिया। कहा कि आपके मुख्यमंत्री बनने से मैं बहुत खुश हूं। आपको हृदय से आशीर्वाद दे रही हूं। एक छोटे से बच्चे शिवम देवांगन को एक ही हाथ से उठा लिया और उसे दुलारा।मुख्यमंत्री ने पदयात्रा के दौरान शोभाराम पटेल से पूछा कि अभी भाभी की तबियत कैसी है। उन्होंने बताया कि अभी अच्छा महसूस कर रही हैं। जैतखंभ के पास दिव्यांग प्रसेन सिरमौर ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

श्री सिरमौर ने बताया कि वे भी पदयात्रा का स्वागत करने आये हैं। आज यहां बहुत अच्छा लग रहा है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से भी उन्होंने बात की। एक पंप विक्रेता ने बताया कि कर्जमाफी से किसानों की हिम्मत बहुत बढ़ी और हम लोगों का इस साल शानदार व्यवसाय हुआ। मुख्यमंत्री ने लोगों से शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि बिजली बिल हाफ हुआ कि नहीं, महिलाओं ने बताया कि हां, इससे काफी राहत मिली है। शिवम देवांगन को दुलारा और हाथों से उठा लिया- पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों को भी पुचकारते रहे। बच्चों के एक समूह को उन्होंने पूछा कि तुम लोगों की पढ़ाई कैसी चल रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close