गांवो गर्मी मे नहीं खुदेगा कोई नया बोर

Shri Mi
2 Min Read

dharamबिलासपुर। शनिवार को पुर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम कड़ार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस शिविर में 122 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 117 का मौके पर निराकरण किया गया।धरमलाल कौशिकदेश के विभिन्न राज्य पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी पानी बचाने के लिए उपाय करने होंगे और समय रहते सचेत होना होगा। गांवों में अधिक से अधिक तालाबों का गहरीकरण और सुदृढ़ीकरण करने की आवश्यकता है। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतिम चरण में शनिवार कोशिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टाल लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन लिये गये और उनका निराकरण किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि हितग्राही जागरूक होंगे तभी उन्हें योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सकेगा। पानी की संकट की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि ग्राम सभा में मिलकर निर्णय लें कि गांव में कोई भी नया बोर विशेषकर गर्मी के समय नहीं खोदेंगे और खेतों में बोर से सिंचाई नहीं करेंगे। बोर खोदने पर प्रतिबंध लगा है और बिना अनुमति के खोदे जाने पर 2 साल की सजा भी हो सकती है। बरसात के पानी को बचाना होगा। खेती के लिए ट्यूबवेल की बजाय कुएं खोदे। उन्होंने बताया कि कुएं, तालाबों का गहरीकरण और नए कुएं खोदने के लिए भी किसानों को मनरेगा के तहत् राशि दी जायेगी। इन उपायों से बरसात का पानी इकट्ठा किया जा सकेगा और जल स्तर नीचे नहीं जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.पी. मौर्य ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोक सुराज अभियान के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close