गांव को शहर से जोड़ेगी सड़क..5 करोड़ होंगे खर्च..मेयर ने कहा..दूर होगी शहर की दूरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- मेयर रामशरण यादव ने कोनी क्षेत्र के बिरकोना-बैमा नगोई सड़क निर्माण कार्य को लेकर भूमिपूजन किया। मेयर ने बताया कि सड़क निर्माण में कुल 5 करोड़ रूपए खर्च होंगे। लोगों को जल्द ही कच्ची सड़क और धूल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
 
               मेयर रामशरण यादव ने शहर से लगे कोनी क्षेत्र के बिरकोना बैमा नगोई कच्चे मार्ग को पांच करोड़ की लागत से पक्का किया जाएगा।  पक्के सड़क निर्माण के बाद लोगों को जल्द ही धूल समेत तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
 
         बताते चलें कि बिरकोना- बैमा नगोई के बीच स्थानीय लोगों मेंम पक्की सड़क की मांग लम्बे समय थी। कच्ची सड़क से लोगों को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को ध्यान में रखते हुए मेयर ने भूमि पूजन कर कोनी से बिरकोना और बैमा नगोई तक सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। सकड़ निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी विभाग को दी गयी है। निर्माण में करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
 
           महापौर रामशण यादव ने भूमिपूजन के बाद बताया कि सड़क निर्माण के बाद शहर आना जाना करने वालों को अन्य परेशानियों समेत धूल से छुटकारा मिलेगा। साथ ही दूर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।  महापौर ने कहा कि सड़क का एक छोर शहर के वार्ड क्रमांक 67 विघासागर नगर तो दूसरा छोर बिरकोना बैमा नगोई तक जाता है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सीमा एक दूसरे से जुडेंगी। शहर की तरह गांव का भी विकास होगा। इस दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहन, कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद मनीष गढ़ेवाल समेत क्षेत्रवासी मौजूद थे।
TAGGED:
close