गुटखा, गुड़ाखु के लॉकडाउन में बढ़े दाम

Chief Editor
1 Min Read

बालोद।बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जिले में 23 से 30 सितंबर तक पांचवीं बार लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के चलते एक बार फिर से गुटका, गुड़ाखु, तंबाखू,बीड़ी आदि के दाम बढ़ गए हैं।विकासखंड के ग्रामीणों और वनांचल क्षेत्रों में उक्त प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय करने वाले दुकानदार लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए गुटका ,गुड़ाखू ,बीड़ी तंबाखू आदि सामानों को 3 गुना दामों में बेच रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन लगते ही 5रु का गुटखा अब 20रु, 10रु का गुड़ाखु 40रु, 5रु का तंबाकू 20रु में मिल रहा है।इधर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित समय में चोरी छुपे गुटखा, गुड़ाखू आदि बेचने वालों पर नजर रखे हुए हैं।यदि ऐसा करते पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।CLICK HERE TO JOIN MY WHATSAPP NEWS GROUP

Join Our WhatsApp Group Join Now
close