गुड़गुड़,कोयला और मोक्ष कैफे में छापा…हुक्का समेत नशे की वस्तुए बरामद….पुलिस चपेट में आए कई लोग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने नशे से जुड़े अवैध कारोबार और नशेड़ियों के खिलाफ देर शाम अभियान चलाकर शहर में खलबली मचा दी है। तीन जगह एक साथ छापामार कार्रवाई कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। तो कई लोग फरार होने में कामयाब हुए है। बताया जा रहा है कि नशे के अवैध अड्डे से पकडाए लोगों के रसूखदार बाप लोगों ने बचाने के लिए हाथ पैर मारना शुरू कर दिया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई चल रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    बिलासपुर पुलिस ने एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में शहर में चल रहे नशे अवैध रूप से संचालित नशे कराने वाले ठिकानों पर छापा मारा है। छापमार कार्रवाई के दौरान दर्जनों लोगों को पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान पकड़ाए लोगों ने खुद को बेगुनाह बताया है। लेकिन पुलिस का मानना है कि पकड़े जाने के बाद कमोबेश सभी लोग खुद के बारे में ऐसा ही कुछ कहते हैं।

            एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने बताया कि श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित गुड़गुड़ कैफे, सीएमडी चौक के पास कोयला और माखीजा क्लिनिक के पास मोक्ष नाम संचालित कैप में  छापामार कार्रवाई की गयी है। तीनों जगह पुलिस की तीन टीम कार्रवाई कर रही है। तीनों ही स्थान पर हुक्का,नशे की सामाग्रियों के साथ युवाओं को पकड़ा गया है।

                 जानकारी के अनुसार छापामार कार्रवाई में कुछ लड़कियों को भी पकड़ा गया हैं। कयास लगाया जा रहा है कि पकड़े गए कमोबेश सभी लोगों का रिश्ता शहर के रसूखदार परिवारों से है। जाहिर सी बात है कि पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद रसूखदार लोगों में हलचल मच गयी है। लोगों ने तो घर की नाक बचाने के लिए हाथ पैर भी मारना शुरू कर दिया है।

                                    एडिश्लन एसपी चन्द्राकर के अनुसार मुखबिर से लगातार जानकारी मिल रही थी कि इन तीनों केैफे के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी कैफे की आड़ में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। फिलहाल तीन जगहों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गुड़गुड़,कोयला और मोक्ष से नशे करते कई लोगों को पकड़ा गया है। इसके अलावा हुक्का समेत अन्य प्रतिबंधित सामाग्रियों को भी बरामद किया गया है।

                     चन्द्राकर ने बताया कि तीनों ही स्थान पर गैरवाजिब तरीके से कैफे की आड़ में गलत मंसूबों को अंजाम दिया जा रहा है। छापामार कार्रवाई के दौरान मुखबिर की सूचना को सही पाया गया है। फिलहाल कार्रवाई अभी भी चल रही है। तीनों जगह से क्या क्या बरामद हुआ और कितने लोगों को पकड़ा गया है..फिलहाल बताना मुश्किल है। पुलिस को सूचना मिली है कि शहर में अभी कई स्थानों पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

TAGGED: , , , , ,
close