गुरूसिंग गुरूद्वारा ने बढ़ाया सहयोग का हाथ..मरीजों में किया फल वितरण..दान में दिया सात पंखा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— गूरूसिंह गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राष्ट्र और प्रदेश निर्माण में सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए सिम्स को सात सिलिंग फैन दान में दिया है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पीड़ितों को जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से सिम्स में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया है।
 
        देश प्रदेश का एक एक नागरिक कोरोना से दो दो हाथ कर रहा है। कोई प्रभावित होकर कोरोना से ल़ड़ रहा है तो चिकित्सक से लेकर तमाम संस्थाएं दिन रात पीडितों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिम्स को मरीजों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए सात सिलिंग फैन दान किया है। 
 
              गुरूसिंह गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के केध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह अरोरा ने बताया कि देश बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। सभी लोग प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। बताना चाहता हूं कि मानवता का कोई मजहब नहीं होता है। हम पहले हिन्दुस्तानी होते हैं। गूरूसिंग गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी देश के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहा है। 
     
                मनजीत सिंह आरोरा ने जानकारी दी कि हम लोगों ने सिम्स में सात सिलिंग फैन दान किया है। चूंकि इस दौरान जिले में लाकडाउन है। इलाज के दौरान मरीजों को फल की बहुत जरूरत होती है।  हमारे साथियों ने मरीजों के बीच फल का भी वितरण किया है। गुरूसिंग गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मरीजों की सभी प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर योजनाएं भी बनायी है। जल्द ही योजना के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों तक पहुंचने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
 
                  इस दौरान सरदार मनजीत सिंह अरोरा, असीतपाल जुनेजा, तिलकराज सलूजा, प्रीतपाल सिंह गंभीर, सतीश अग्रवाल, दौलत खत्री, रघुवीर सिंह चांवला, दर्शन छाबड़ा समेत सिम्स प्रबंधन के चिकित्सक भी मौजूद थे।
 
               त्रिलोचन सिंह ने बताया कि जनसहयोग अभियान में पप्पू सलूजा, इंद्रजीत सलूजा, अवतार सिंह टुटेजा, कुलदीप गंभीर, गुरूदेव सिंह गांधी, मंगत सिंह चांवला, जगमोहन अरोरा, हरदीप सलूजा, भूपेन्द्र गांधी, नरेन्द्र पाल गांधी, लवी जुनेजा, सन्नी माखीजा, सुखमणी महिला आदर्श महिला खेला सेवा समिति, पंजाबी युवा समिति, दशमेश समिति का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
 
 
TAGGED:
close