गृहनिर्माण मंडल को ‘बेस्ट हाऊसिंग बोर्ड’ का पुरस्कार

cgwallmanager

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को फिर से एक बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया हैं। नई दिल्ली के हॉटल ली-मेरेडियन में एसोचेम द्वारा स्मार्ट सिटी-स्मार्ट इंडिया विषय पर आयेाजित ग्लोबल पार्टनशिप समीट के अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराये जाने की दिशा में उसके प्रयासों को grih nirmaan के पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्रीय वन मंत्री प्रकाश जावडे़कर के हाथों छत्तीसगढ़ के आवास- पर्यावरण एवं लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी व आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्योगजगत से जुडे गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न देशों के राजदूत व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सिंह भी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री मूणत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने सबको आवास उपलब्ध कराने,  जो कि प्रधानमंत्री का संकल्प है इस दिशा में तेजी से कार्य किये जाने के निर्देश दिये है।ं उनके संकल्पों को पूरा करने की दिशा में नया रायपुर मे कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए ‘‘मुख्यमंत्री आवास योजना‘‘ के तहत अफोर्डेबल हाऊसिंग के तहत 40 हजार आवासांे के निर्माण की घोषण की गई। इन आवासों के निर्माण हेतु एक रूपये प्रतिवर्ग फुट में भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस दिशा में आज तक लगभग 6 हजार तीन सौ आवासों का निर्माण एवं पंजीयन किया जा चुका है।

             इस अवसर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष के भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि, मुख्यमंत्री कर्मचारी आवासीय योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य शासन व उपक्रमों के कर्मचारियों को आवास मूल्य में 10 प्रतिशत छूट के साथ आवास उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत जन सामान्य को भी आवास मूल्य में 10 प्रतिशत छूट के साथ आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

close