गृहमंत्री ने किया खुले में शौचमुक्त ग्राम पंचायतो का सम्मान

Shri Mi

odf_marwahiमरवाही।गृह, जेल, सहकारिता एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा ने रविवार को मरवाही में आयोजित सरपंच, सचिव सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान गृह मंत्री ने  22 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत के 45 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।जिसमे निर्माण कार्यों में क्षेत्र के विकास से संबंधी एनीकट, भवन निर्माण, नलजल योजना, हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि शामिल हैं।गृह मंत्री ने उज्जवला योजना के 697 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन एवं खुले में शौच मुक्त 22 ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए संरपचों को सम्मानित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             गृह मंत्री पैकरा सरपंच-सचिव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनेक योजनाएं लागू की गई है। छत्तीसगढ़ में इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिलें।

                                             पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् आज 697 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरण किया जा रहा है। यह उन महिलाओं के लिए वरदान है, जो दूर-दराज जंगल से लकड़ी इक्ट्ठा कर चूल्हें जलाकर भोजन पकाती थी। इससे उन्हें धुएं के कारण दमा एवं स्वांस की बीमारी हो जाती थी। इसके साथ ही भोजन बनाने में काफी समय लगता था। इससे महिलाओं को मुक्ति मिलेगी। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत् शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इससे गांव में स्वच्छता बने रहेगी।वहीं विभिन्न खतरों से भी निजात मिलेगी।

                                            पैकरा ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल उन्नयन के तहत् विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बेरोजगार युवक स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर हो सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की भी जानकारी दी। गृह मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रतानुरूप अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close