गैंग रेप मामलाः सोमवार को शिनाख्ती परेड..लड़की ने दिया था रेप का बयान..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- श्रीराम केयर गैंग रेप आरोप मामले को लेकर संदेहियों की शिनाख्ती परेड सोमवार को होगी।  कितने लोगों की होगी इसका फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगी। थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल संदेही लगातार थाना पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

                      बताते चलें कि शहर से लगे गांव की एक लड़की 18 मई को 28 साल की लड़की श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती की गयी। 22 मई को लड़की ने बताया कि अस्पताल के वार्ड व्बाय ने गैंग रेप किया है। मामला पुलिस तक पहुंचा। लड़की की हालत गंभीर होने पर स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि पंकज सिंह और सभापति अंकित गौरहा के प्रयास अपोलो में भर्ती कराया गया। अपोलो से इलाज के बाद मजिस्ट्रेट ने शिनाख्ती परेड की कोशिश की।  लेकिन लड़की की हालत ठीक नहीं होने पर तात्कालीन समय मामला टाल दिया गया।

          सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सोमवार को सुबह संदेहियों की शिनाख्ती परेड होगी। स्थाना का चुनाव  न्यायिक मजिस्ट्रेट को निश्चित करना है। फिलहाल हमेंआदेश का इंतजार है। 

             बताते चलें किआज दिन भर लड़की के पिता का एक आडियो वायरल हुआ है। जिसमें लेन देन की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस को इसकी खबर नहीं है। वहीं लोगों की मांग है कि आडियो की सच्चाई को पता लगाया जाना जरूरी है। जिसमें मामले को रफा दफा करने पांच लाख रूपए की बात की जा रही है। 

TAGGED: , ,
close