गैरलिपिक कर्मचारियों से लिया जा रहा लिपिकों का काम, संघ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश वर्गीय लिपिक कर्मचारी संघ ने 13 मई को मुख्य सचिव को लिपिकों के कार्य गैर लिपिकीय संवर्ग से नहीं लिए जाने के संबंध में पत्र लिखा है।संघ ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों की लिपिको का कार्य लिपिक संवर्ग से नहीं लिया जा रहा है।गैर लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों से विभागों के कार्य संपादित किए जा रहे हैं।संघ के पास प्रदेश के कई जिलों से यह शिकायतें मिली हैं।अधिकारीगण नियमों को ताक में रखते हुए अपने चहेते कर्मचारियों को लिपिको के स्थान पर पदस्थ कर कार्य के रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

और कार्यों में पदस्थ लिपिकों से कार्य नहीं लिया जा रहा है।कुछ एक अधिकारी तो गैर लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के नाम से बाकायदा नियम विरुद्ध लिपिकों के कार्य करने का आदेश निकाल कर कार्य संपादित करवा रही हैं।

यह लिपिक अधिकारों का हनन के साथ-साथ शासन के निर्धारित कार्यप्रणाली को स्पष्ट उल्लंघन है। विशेषकर शिक्षा विभाग में शिक्षाकर्मी,शिक्षा पंचायत विभाग में ऑपरेटर को कार्यालय में से संबंधित कार्य आवंटित किए जाने की शिकायत मिली है।साथ ही बाकी विभागों से भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है।

संघ ने प्रदेश में शासन की निर्धारित कार्यप्रणाली के विरुद्ध की जा रही इस प्रकार की व्यवस्था पर रोक लगाते हुए लिपिकों का कार्य लिपिक संवर्ग आदेश करने की मांग की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close