गोकने नाला में नाबालिग लड़की की मिली लाश..दुष्कर्म की आशंका..पानी से निकाला गया शव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– उस्लापुर स्थित गोकने नाला में आज सुबह एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। लड़की की पहचान कु शालिनि पाली के रूप में हुई है। लडकी की  10 साल है और कक्षा पांचवी मेें पढ़ती है।
 
                     पुलिस को मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कुमारी शालिनी एक दिन पहले दोपहर को घर से यकायक गायब हो गयी थी। शालिनी पाली के पिता का नाम घनश्याम पाली है। घनश्याम पाली सब्जी का व्यवसाय करता है।
 
                  शाम करीब चार बजे के आसापास घनश्याम पाली की पत्नी ने बताया कि शालिनी घर से गायब है। इसके बाद शालिनी की खोजबीन शुरू हुई। काफी खोज खबर के बाद शालिनी के माता पिता सोमवार देर रात करीब 10 बजे सकरी थाना पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत की।
 
           मंगलवार की सुबह घनश्याम पाली के पड़ोसी ने बताया कि घर के पीछे कुछ दूर गोकने  नाला में शालिनी की लाश है। खबर मिलते ही घनश्याम पाली मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की उपस्थिति में शालिनी के शव को पानी से निकाला गा। पंचनामा कार्रवाई की गयी। मामले में पुलिस आस पास के लोगों से बातचीत भी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया गया है। 
 
                वही मामले में पुलिस प्रारम्भिक तौर पर दुष्कर्म की आंशका से भी इंकार नही कर रही है। पुलिस के अनुसार पीएम के बाद मामला सामने आ जाएगा।
close