गोद लिये गांवों में सीयू के शिक्षकों ने किया पौधारोपण

Shri Mi
3 Min Read

god_gaanvबिलासपुर।गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिये गये ग्राम पंचायत तेंदुभाठा के ग्राम सेकर के प्राथमिक विद्यालय एवं उमरिया दादर ग्राम पंचायत के हाई स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।वन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल के छात्र-छात्राओँ से नीम, जामुन एवं शतपर्णी इत्यादि के पौधे लगवाकर उन्हें वृक्षारोपण के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया। ग्रामीण छात्र-छात्राओँ को जानकारी दी गई, कि पेड़ कैसे हमारे पर्यावरण को बचाते हैं एवं पौधे लगाने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।उन्नत भारत अभियान के सदस्यों द्वारा अन्य स्कूली शिक्षकों के सहयोग से पौधे लगाने की विधि, देखरेख, पानी एवं सुरक्षा के लिये व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई साथ ही छात्र-छात्राओँ को उनके घर में लगाने के लिये अमरुद, मुनगा, सागौन, खमेर, छातिम एवं जामुन इत्यादी के पौधे निशुल्क वितरण कर पौधारोपण हेतु प्रेरित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                                   केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा सेकर एवं उमरियादादर, पुडू एवं रिंगवार गांवों में लगभग 1300 फलदार पेड़ एवं वन विभाग के सहयोग से चयनित किसानों को नीलगिरी के लगभग 10000 पौधे निशुल्क उपलब्ध कराये गये।केंद्रीय विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी एवं सदस्यों ने कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं परामर्श से अति पिछड़ा आदिवासी समूहों की खुले में शौच की आदत को बदलने एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित हो रहे बायो-टॉयलेट के इस्तेमाल के लिए भी उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की टीम इन ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिये जिले के विभिन्न विभागों के सहयोग से लगातार कार्य कर रहे हैं।

                                                                                   उन्नत भारत अभियान की टीम द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को गोद लिये गये ग्राम पंचायतों के गांवों में जाकर उनकी आवश्यकतानुसार उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श दिया जाता है। इस अवसर पर हाईस्कूल उमरिया दादर के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close