गोलबाजार से शुरू हुई जकांछ की सदस्यता मुहिम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

v2बिलासपुर–जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समन्वयक सदस्यों ने शहर में सदस्यता अभियान चलाया। प्रत्येक बूथ पर जनता कांग्रेस के सदस्य बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने सदस्यता की शुरूआत गोलबाजार से की। प्रदेश महामंत्री विकास दुबे ने बताया कि पहले ही दिन बडी संख्या में लोगों ने जनता कांग्रेस जोगी पार्टी का सदस्य बनने पहुंचे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      प्रदेश महामंत्री विकास दुबे ने बताया कि अभी तो शुरुआत है। समय के साथ वार्ड की एक एक गलियों में युद्ध स्तर पर जनता को जोड़ा जाएगा। बहुत जल्द ही बिलासपुर में गुलाबी आंधी आएगी। 15 सालो से परेशान जनता को एक बार फिर जोगी के नेतृत्व मिलेगा।

                                          कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अनिल टाहए विश्वम्भर गुलहरे, सैय्यद निहाल, विकास दुबे, संजय मिश्रा, गजेन्द्र श्रीवास्तव,जीतु ठाकूर,  विक्रांत तिवारी, मार्गेट बेंजामिन, समेत बड़ी संख्या में जकांछ कार्यकर्ता मौजूद थे।

close