गोली लगने से मृत आदिवासी झाम सिंह के परिवार को CM की तरफ से 4 लाख मंजूर

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।प्रदेश के वनमंत्री मोहम्मद अकबर के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के निवासी मृतक झामसिंह धुर्वे के परिजन को स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके पूर्व भी प्रशासन द्वारा झामसिंह धुर्वे के परिजन को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बालसमुंद (बोड़ला) निवासी झामसिंह धुर्वे की बीते 6 सिंतबर को बालाघाट सीमा में मध्यप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर के दौरान मृत्यु हो गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close