गौठान देखने गनियारी पहुंचे अपर मुख्य सचिव…स्किल सेंटर का किया निरीक्षण…कहा समय पर किया जाए भुगतान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— अपर मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने गनियारी पहुंचकर मल्टी स्किल सेंटर और गोठानों का निरीक्षण किया। पंचायत विभाग मंडल ने इसके अलावा गनियारी और नेवरा के गोठानों का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर बेहतर परिणाम देने के लिए तैयार रहने को भी कहा।
                     बिलासपुर प्रवांस पर अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल ने मल्टी स्किल सेंटर का जायजा लेने गनियारी पहुंचे। सहायता समूह की महिलाओं को दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण का अवलोकन किया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के हाथों बनाए गए उत्पादन को तन्मयता के साथ देखा। मंडल ने अधिकारियों को कहा कि महिलाओं के हाथों बनाए गए सभी सामग्रियों की मार्केटिंग हो। विक्रय किये गये सभी सामग्री का भुगतान समय पर किया जाए।
                निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि मल्टी स्कील सेंटर में कुल सात गतिविधियों को संचालन किया जाता है। कलेक्टर ने अपर मुख्य सचिव को इनडोर और आउटडोर गतिविधियों के बारे में भी बताया। इसके बाद मंडल ने कलेक्टर के साथ गनियारी और नेवरा में गोठानों का निरीक्षण किया। गोठान के चारों ओर अधिक से अधिक पौधरोपण करने को कहा। चारागाह में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिये।
                              मण्डल ने गनियारी के गोठान में स्थापित बायोगैस प्लांट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने जरूरी निर्देश दिये। गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग केन्द्र का भी अवलोकन किया। अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ.रमन कटारिया और सहयोगियों के गरीब आदिवासियों के स्वास्थ्य को लेकर किये जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। मण्डल ने लेबर और मेटरनिटी विंग का लोकार्पण किया। मंडल ने कहा कि अस्पताल के समन्वय से मल्टी स्कील सेंटर की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
                      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
close