ग्रामीणों से धरम ने कहा…योजनाओं से क्रांतिकारी विकास…फिर ग्रामीणों ने भी लगाया जयकारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अगुवाई में जनसम्पर्क पदयात्रा की टीम बिल्हा विधानसभा के सरगांव मण्डल पहुंंची। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सरगांव मंडल के ग्रामीणों से जीवंत सम्पर्क किया। इस दौरान धरम ने जगह जगह जनसभा को संम्बोधित भी किया। लोगों की शिकायत सुनने के बाद धरमलाल ने अधिकारियों को तत्काल समस्या निराकरण करने का आदेश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सरगांव मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जनताके सामने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। धरम लाल ने जगह जगह सभाओं को संबोधित कर बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से विकास की ईबारत  लिखी जा रही है। प्रदेश भाजपा  धरमलाल कौशिक की जनसम्पर्क पदयात्रा  हिन्छापुर,बदरा,मर्राकोना, बावली,बिदबिदा,सावां,से लोहदा पहुंचकर आमसभा के रूप में खत्म हुई। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने धरमलाल कौशिक का जगह जगह आतिशी स्वागत किया।

                    सभाओं में धरमलाल कौशिक ने भाजपा सरकार को गांव,गरीब, किसानों की हितैषी सरकार बताया। उन्होने कहा कि  महतारी एक्सप्रेस, संजीवनी 108,नवाजतन, उज्जवला योजना, राशन कार्ड,स्मार्ट कार्ड,नि: शुल्क विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, श्रम विभाग, शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं से जनता के जीवन स्तर में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। धरमलाल ने इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की सरकार विकास दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार से दी।

                 सोमवार को जनसंपर्क पदयात्रा में हज कमेटी अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन, दिलीप कौशिक, सदस्य बाल संरक्षण आयोग, जिला महामंत्री नरेन्द्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर,जनपद सदस्य दुकलहा राम साहू,सरपंच सुंदर साहू,रामकिशुन गहवाई, मंजीत हुरा, गौकरण वर्मा, शिव वर्मा, मन्नान खान, गौकरण गोस्वामी, राजकुमार राजपूत, रामकुमार कौशिक,विश्वनाथ देवांगन, दिनेश जायसवाल,शिव पाण्डेय ,पोषण यादव, रिजवान हक,जमुना पांडे, नंदनी साहू, शबाना जबीन,सविता कौशिक, मीनाक्षी क्षत्री,मीना गोस्वामी, मनीष साहू, विरेन्द्र तिवारी,हैप्पी हूरा, असद मोहम्मद,भेखचंद साहू, रविन्द्र गुप्ता,गोविंद साहू, सुरेश निर्मलकर, रामकुमार गायकवाड गुलाब अग्रवाल, शांता दिवाकर,बिहारी राजपूत आदि भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

close