ग्रामीणों से सांसद ने किया संवाद.. बताया..पीएम ने दूसरे कार्यकाल के पहले साल को बनाया ऐतिहासिक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सांसद अरुण साव ने शनिवार को विधायक रजनीश सिंह के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर और  गोंदईया, पेंडरवा, लछनपुर में पौधरोपण किया। साथ ही आमजनों से व्यक्तिगत् सम्पर्क कर मास्क वितरण भी किया।

             निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे सांसद अरूण साव बेलतरा विधायक सिंह के साथ सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर पहुँचे। यहां दोनों नेताओं ने पौधरोपण किया। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी किया।  सांसद और विधायक ने कोरोना की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को पहुंचाया। ग्रामीणों को बताया कि एक सक्षम नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए देशवासियों को नरेन्द्र मोदी संकटकाल में हरसंभव मदद पहुँचाया। 
 
                 सांसद ने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया । रामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री के प्रयास से तीन तलाक और नागरिकता संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कानून संसद में पारित किए गए।
 
                उपस्थित लोगों को विधायक सिंह ने भी संबोधित किया। इसके बाद दोनों नेता ग्राम  गोंदईया, पेंडरवा, लछनपुर पहुँच कर पौधरोपण किया। साथ ही व्यक्तिगत् जनसंपर्क कर आमजनों को मास्क वितरित किया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जनपद सदस्य दिलहरण साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन, अनिल पाण्डेय, सरपंच विश्वनाथ साहू, संतोष कुमार, उमेश श्रीवास आदि उपस्थित थे।
TAGGED:
close