ग्रामीणों से सामुहिक मारपीट के आरोपी गिरफ्तार..तोरवा पुलिस की कार्रवाई.. सभी हमलावर न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— आवारा मवेशियों को गौठान लेकर जा रहे ग्रामीणों के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की है। तितली चौक के पास आरोपियों ने ग्रामीणो पर लात खूंसा और डंडा से हमला किया। जिससे ग्रामीणों को चोट पहुंची है। शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

             तोरवा पुलिस जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना स्थित ईटवापल्ली के ग्रामीणों के साथ तोरवा थाना क्षेत्र स्थित तितली चौक में मारपीट की गयी है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों ने सामुहिक फैसला किया कि फसल को आवारा मवेशी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए सभी को एकत्रित कर गौठान में छोड़ा जाए।

                           सामुहिक फैसला के बाद बलराम निर्मलकर, जितेन्द्र, राजेन्द्र, जयकुमार  जंगल छोड़ने निकले। तितली चौक के पास अचानक 25 से 30 लोगों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ग्रामीणों को लात घूंसा और डंडा से पीटा। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पीड़ितों की शिकायत को पुलिस ने दर्ज किया। साथ ही सभी जानवरों का पशु चिकित्सक से मुलायजा कराया गया। डाक्टर ने सभी मवेशियों को स्वस्थ्य होना बताया।

                    इसके बाद पुलिस ने हमला करने वाले आधा दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम राम सिंह निवासी चिंगराजपारा, समीर कुमार शुक्ला निवासी कपिलनगर, करण सिंह निवासी पावर हाउस, महेश साहू निवासी सतबहनिया, किशन ठाकुर उस्लापुर है। सभी को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

TAGGED: ,
close