ग्राम सभाओ मे सरकारी योजनाओं पर होगी खुली चर्चा

Shri Mi
3 Min Read

choupal_1463675147रायपुर।ग्रामीणों को सरकार की कई योजनाओं की जानकारी देने और ग्राम पंचायतों का पूरा हिसाब जनता के सामने रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम सभाओं के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।राज्य की दस हजार 971 ग्राम पंचायतों के लगभग 20 हजार गांवों में ग्राम सभा की बैठकों का सिलसिला संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर इस महीने की 14 तारीख से शुरू हो जाएगा।सभी गांवों में अलग-अलग निर्धारित तारीखों में ग्राम सभा की बैठक होगी, जिसमें संबंधित पंच-सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव और गांव के स्थानीय निवासी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                        सीएम ने कहा है कि ग्राम सभाओं में गांवों के विकास से जुड़ी सामूहिक और हितग्राही मूलक योजनाओं पर ग्रामीणों के साथ पंच-सरपंचों की खुली चर्चा होगी। इससे गांवों के विकास के लिए ग्राम पंचायतों को कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के पंचायत संचालनालय ने जिला कलेक्टरों को ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कार्यसूची सहित परिपत्र जारी कर दिया है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने विभाग के मैदानी अधिकारियों को ग्राम सभाओं की तैयारी युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

                                   पंचायत संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि संचालनालय से जारी परिपत्र में ग्राम सभा की बैठकों के लिए प्रस्तावित कार्य सूची में चर्चा के बिन्दु भी तय कर दिए गए हैं।इन बिन्दुओं के अनुसार सबसे पहले पिछले बैठकों में पारित संकल्पों पर अमल की चर्चा होगी। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में निर्मित और निर्माणाधीन शौचालयों की स्थिति, उनकी गुणवत्ता, उनके उपयोग और खुले में शौचमुक्त गांवों की भी समीक्षा की जाएगी। जिन घरों में शौचालय नहीं बन पाए हैं, उन परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

                                        सभी जिला कलेक्टरों को ग्राम सभाओं के आयोजन के बारे में गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।राज्य शासन द्वारा पंचायतों के काम-काज में पारदर्शिता के लिए प्रति वर्ष चार विशेष तारीखों में ग्राम सभाओं की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने का प्रावधान किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close