घटिया निर्माण:बिल्हा सहित सात नगर पंचायतों को नोटिस

Shri Mi
2 Min Read

5173रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अमर अग्रवाल ने सोमवार को न्यू सर्किट हाउस में नगर पंचायतों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में निकाय मंत्री ने नगर पंचायतों के आय-व्यय,निर्माण कार्यों की प्रगति,ओडीएफ,संपत्ति कर,समेकित कर, एसएलआरएम सेंटर,डोर टू डोर कलेक्शन के प्रगति की जानकारी ली।अमर ने कहा कि सभी निकाय स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दें साथ ही आय बढ़ाने के साधन बढ़ाएं। विवादित निर्माण स्थलों के संबन्ध में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों का स्थल परिवर्तन करा लें और अन्य किसी जगह के विकास कार्य पर राशि खर्च करें।लेकिन विकास कार्यों के लिए जारी होने पर राशि लैप्स नहीं होनी चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                    साथ ही उन्होंने कहा कि सभी निकाय नए वित्तीय वर्ष में इतनी आय बढ़ाएं कि शासन से अनुदान की आवश्यकता न पड़े। विभिन्न निकायों में बिजली बिल बकाया होने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बकाए बिलों का भुगतान जल्द से जल्द करें।मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्यों को पूरा कराना है।

                        इसलिए मोबाइल वैन के माध्यम से निर्माण कार्यों का परीक्षण किया जा रहा है। चारामा,केशकाल,अंतागढ़,पखांजूर,गीदम,बिल्हा,बारद्वार नगर पंचायतों में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पाए जाने पर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुनरावृत्ति होती है तो संबन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close