घर-घर जाकर कार्यकर्ता बनाएंगे भाजपाई…

Chief Editor
4 Min Read

8396

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  धरम लाल कौशिक ने नए भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा की  बैठक में कहा कि सदस्यता महाअभियान के पश्चात अगले चरण में महासंपर्क अभियान के तहत हमें 11 जून से 30 जून तक प्रत्येक सदस्यों से घर-घर जा कर सम्पर्क करना है मतदाताओं को हमने मन-दाता बनाया है इस संपर्क अभियान से हमें उन्हें कार्यकर्ता बनाना है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी 26 मई से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमो की रूपरेखा बनी है इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण,सांसद,विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रमों के बाद हमें केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सबंध में  विकास खण्ड स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन करना है।

उन्होंने जानकारी दी की केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री मनोहर पारिकर, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु शास्त्री सोनकर तथा केन्द्रीय मंत्री वैके्यया नायडू , केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होंने के तहत छत्तीसगढ़ आयेगे। सभी प्रेस वार्ता, जन-सभा, प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र सरकार के उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को एतिहासिक एवं गौरवशाली बताया है उन्होंने कहा  कि एक वर्ष मे आम आदमी के अन्दर सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा साथ ही देश और दुनिया में भारत  का स्वाभीमान बढ़ा है। मोदी सरकार की छबि स्वच्छ एवं पारदर्शी सरकार के रूप में उभरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा की हम सब को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साहित्य को घर-घर तक पहूंचाना है। उन्होंने केन्द्र सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजना आयोग की जगह नीति आयोग का गठन कर राज्य सरकार को अपने प्रदेश में योजनाए बनाने के लिए अधिकार संपन्न बनाया पहले योजनाएं दिल्ली से बनती थी लेकिन अब राज्य सरकार  योजनाएं बनायेंगी जिसके लिए केन्द्र द्वारा राज्य सरकार को एकमुस्त राशि प्रदान की जाएगी।

डॉ. रमन सिंह ने यूपीए सरकार के कोल घोटाले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1 लाख 76  हजार करोड़ का घोटाला कांग्रेस के समय में हुआ लेकिन मोदी सरकार ने कोल ब्लाक आबंटन को पारदर्शी रूप से निलामी किया जिससे राष्ट्रीय कोष में 2 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार के समय से बंद परियोजनाओं को भी मोदी सरकार ने चालू कराने का काम कराया। मोदी सरकार के माध्यम से बस्तर में 140 किमी रेल्वे का विस्तार का काम प्रारंभ हुआ साथ ही आम आदमी, मजदूर, किसानों एवं गरीब तपके के लिए 3 ऐतिहासिक समाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ हुई जो मोदी सरकार को गॉव गरीब मजदूर किसान की सरकार होना बताती है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के तर्ज पर पिछले 12 वर्षो से प्रदेश सरकार अनेक प्रकार के जनहित कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। छत्तीसगढ़ राज्य देश में  ऐसा पहला राज्य है जहॉ जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण प्रदान किया जाता है, 60 लाख परिवारों को खाद्यान सुरक्षा के अन्तर्गत चावल, नमक एवं चना प्रदाय किया जाता है। लाड्ली नोनी के अन्तर्गत बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। ऐसी अनेको योजनाएं है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रारंभ की गई है।

बैठक को संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह , भाजपा महामंत्री शिवरतन शर्मा व भूपेन्द्र सवन्नी, कार्यालय प्रभारी सुभाष राव ने भी संबोधित किया।

 

 

close