घर घुसकर धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार..लड़की की शिकायत पर कार्रवाई..सिरगिट्टी थाना का मामला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने एक युवक को घर के अन्दर युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला पटेल मोहल्ला समय दोपहर का है। युवती घर में अकेली थी। उसी  समय युवक पहुंचकर उसे डराया धमकाया। साथ ही कटघोरा से शादी तोडने की धमकी देते हुए उसके साथ  शादी करने के लिए दबाव भी बनाया है।
 
                सिरगिट्टी थाना प्रभारी यू एस शांत साहू  ने बताया कि सिलपहरी की पीड़िता ने थाना पहुंचकर एक युवक के खिलाफ शिकायत की है। युवती ने बताया कि रविवार की सुबह जब उसके माता पिता खेत गए थे। ठीक उसी समय भोला उर्फ राजेश्वर पटेल निवासी सिलपहरी  सुबह 6  बजे उसके घर पहुंच गया। उस समय वह घर में अकेली थी। भोला उर्फ राजेश्वर पटेल हाथ पकड़कर खींचते हुए गाली गलौज करने लगा।
 
            युवती ने बताया कि भोला ने धमकी देते हुए कहा कि वह शादी करेगा। साथ ही उसने यह भी धमकी दी कि वह पहले निश्चित कटघोरा में शादी होने नहीं देगा। उसके मंगेतर को गलत जानकारी देकर शादी तोड़वा देगा। यदि वह नहीं माना तो उसका हाथ पांव भी तोड़वा देगा।
 
                  थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जब उसने भोला का विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह वह घर से भागा। इसके बाद वह थाना  पहुंचकर शिकायत कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,  294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
 
               पुलिस ने सोमवार को आरोपी की पता साजी कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
close