घर में लगी आग से मां और बेटी की मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

AAGबिलासपुर—सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव में घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार महिला के साथ उसकी 9 माह की बच्ची की भी जलने से मौत हुई है। दो बच्चे आग से बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी का इलाज सिम्स में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जानकारी के अनुसार 26 मई की रात 9 बजे सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी स्थित एक घर में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि महिला समेत एक मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गयी है। दो बच्ची बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिनका इलाज सिम्स में किया जा रहा है।

                आग लगने के बाद रामायण गिरी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में पुलिस को बुलाया गया। महिला और उसके तीनों बच्चों को लोगों के सहयोग से घर से बाहर निकाला गया। इस बीच माधुरी गोस्वामी और उसके तीनों बच्चे आग से बुरी तरह झुलस चुके थे। इसके पहले तीनों को सिम्स भेजा जाता माधुरी गोस्वामी और 9 महीने बच्ची ने दम तोड़ दिया।

                      मृतक महिला की दो और बेटियां अराधना और अहिल्या का इलाज सिम्स में चल रहा है। सीपत पुलिस ने मृतक महिला के पति रामायण गिरी गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है। रामायण से पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामले की विवेचना कर रही पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। संभावना है कि शराब पीने के कारण पति से विवाद होने के बाद पति ने ही घर में आग लगाया है।

close