घायल नेताओं से मिले कांग्रेस के दिग्गज…पुनिया ने कहा..पुलिस अधिकारी सावधान…जैसा करोगे वैसा भरोगे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

  बिलासपुर— प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में पहुंंचने से पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया,भूपेश बघेल,डॉ.चरण दास महंत,रविन्द्र चौबे,रामदयाल उइके और शिव डहरिया,चंदन यादव,विजय केशरवानी,नरेन्द्र बोलर,शैलेश पाण्डेय,अभय नारायण राय समेत दिग्गज नेता सिम्स और अपोलो घायल कार्यकर्ताओं को देखने पहुंचे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि लाठीचार्ज का बदला लिया जाएगा। संघर्ष तब तक किया जाएगा जब तक प्रदेश सरकार को बाहर का रास्ता नहीं दिखा दिया जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कांग्रेस के दिग्गज नेता सिम्स और अपोलो गए। लाठीचार्ज के बाद भर्ती कांग्रेस नेताओं का कुशल क्षेम पूछा। सिम्स में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विष्णु यादव को सांत्वना दी। विष्णु यादव ने लाठीचार्ज की एक एक गतिविधियों की जानकारी दी। भूपेश और पुनिया घायल कांग्रेस नेता अखबर अली से मुलाकात की। अखबर ने लाठीचार्ज की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं ने अखबर अली के सिर पर लगी चोट का जायजा लिया।

          प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि सिम्स के बाद सभी नेता अपोलो अस्पताल भी गए। लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव से मुलाकात की। अटल ने कहा कि अब धीरे धीरे ठीक महसूस कर रहा हूं। लाठीचार्ज जैसी स्थिति का अनुमान नहीं था। लेकिन सरकार और प्रशासन के दबाव में पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर बर्बर हमला किया। उस समय तो ऐसा लगा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा। किसी की जान भी जा सकती थी।

                       शैलेश पाण्डेय के अनुसार अटल ने सभी कांग्रेस नेताओं को बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री घेराव के दौरान शांतिपूर्म लोकतांत्रिक तरीके से काम किया। गिरफ्तारी भी देने गए। लेकिन हमें गिरफ्तार नहीं किया गया। जैसा नेता लोग कांग्रेस कार्यालय पहुंचे..पुलिस डग्गा लेकर पहुंची। घेरकर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। जबकि इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन पुलिस कांग्रेस कार्यालय के अन्दर घुसकर जो कुछ किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

  इस दौरान पुनिया ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के सिपाहियों के योगदान और अभियान को असफल नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे अफसरों को हर हालत में जेल भेजा जाएगा। यदि भाजपा सरकार नही भेजेगी तो हमारी सरकार जरूर जेल भेजेगी।

 युवाओं के कार्यक्रम में शामिल हुए भूपेश और पुनिया

                    पुनिया , भूपेश और चरणदास महंत युवाओं के कार्यक्रम में भी पहुंचे। दो दिन से सिविल लाइन का घेराव कर रहे युवाओं को पुनिया और भूपेश ने संबोधित किया। पीएल पुनिया ने कहा कि कुछ नेताओं के एजेंट बनकर काम करने वाले अफसरों पर कांग्रेस की नजर है। ऐसे अफसर का नाम नोट किया जा रहा है | ऐसे अधिकारियों को साफ कह देना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार में ऐसे किसी भी अफसर को बख्शा नहीं जायेगा, चुन-चुनकर कार्रवाई की जायेगी ।

                        मंच पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती है, कांग्रेस मुख्यमंत्री और मंत्री अमर अग्रवाल के कार्यकर्मों का विरोध किया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अफसर जैसा रवैय्या कार्यकर्ताओं से करेंगे, जिस प्रवित्ति से पेश आएंगे, उसी प्रवित्ति से कार्यकर्ता भी उनके साथ पेश आएंगे |  इस दौराब कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन थाना में घेराव के लिए घुसने का प्रयास किया। पुलिस अफसरों और कांग्रेसियों में जोरदार झड़प भी हुई | कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया । आखिर में कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर घरना प्रदर्शन को अस्थाई रूप से स्थगित किया।

close