चकरभाठा-भोपाल हवाई सेवा को हरी झण्डी..सांसद और नेता प्रतिपक्ष ने जताई खुशी.. PM और उड्यन मंत्री के प्रति जताया आभार..कहा तेजी से होगा बिलासपुर का विकास

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित मांग को भारत सरकार ने हरी झण्डी दिखा दिया है। केन्द्र ने एक आदेश जारी कर बिलासपुर को भारत के मानचित्र में हवाई सेवा से जोड़ दिया है। सरकार ने क्षेत्र की जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए इंडियन एयर लायंस की हवाई सेवा को बिलासपुर भोपाल बिलासपुर से जोड़ दिया है। सांसद अरूम साव ने बिलासपुर वासियों को दिए गए तोहफा के लिए केन्द्र सरकार के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। साथ ही बिलासपुर की जनता को शुभकामनाएं  भी दी है।
 
                जानकारी देते चले कि कोविड 19 काल से पहले बिलासपुर की जनता ने लगातार तीन महीनों तक बिलासपुर को हवाई सेवा सुविधा से जोडने को लेकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कोविड-19 काल में भी हवाई सेवा की मांग को लेकर नागरिक सेवा मंच के सदस्यों ने अपने घर के सामने बारी बारी से प्रदर्शन कर हवाई सेवा की मांग को बुलंद किया।
 
                              बताते चलें कि धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा नेताओं समेत बिलासपुर और अन्य जिलों के नागरिकों ने भी बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने को लेकर पुरजोर समर्थन किया।  नागरिक मंच के नेताओं ने दिल्ली तक आवाज को बुलंद किया। खुद अरूण साव ने भी नागरिक मंच से बिलासपुर के लिए भारत सरकार से हवाई सेवा की मांग की।  
 
              सांसद अरुण साव ने बताया कि भारत सरकार ने क्षेत्र की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। बिलासपुर को हवाई सेवा मानचित्र में स्थान देकर विकास का नया आयाम दिया है।  बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए केन्द्र सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान भी किया है। साव ने बताया कि भारत सरकार ने बिलासपुर स्थित चकरभाठा से भोपाल के बीच हवाई सेवा का एलान कर जिले के संभावित विकास को नई ऊंचाई दी है।
 
           सांसद ने कहा कि चकरभाठा से पहली हवाई सेवा बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर के बीच संचालित होगी। सेवा की जिम्मेदारी भारत सरकार की कंपनी एलायन्स एयर को दी गयी है। हवाई सेवा के साथ ही बिलासपुर का तेजी से आर्थिक विकास होगा। दूसरी तरफ क्षेत्र की जनता को तीव्र परिवहन के साधन उपलब्ध होंगे।
 
             अरूण साव ने बताया कि  राज्य सरकार जैसे-जैसे हवाई अड्डे का विकास करेगी क्षेत्र के लोगों को हवाई सुविधाओं का भी विस्तार होगा। सांसद ने बिलासपुर भोपाल हवाई सेवा को हरी झण्डी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति  आभार जाहिर कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
 
          नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत सरकार के विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर से हवाई सेवा का मार्ग प्रशस्त कर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा किया है।
बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर के बीच जल्द पहली हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को तीव्र परिवहन की सुविधा मिल सकेगी । कौशिक ने हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को आभार जताया है। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
 
 
 
 
close