चक्रवात फेनी का जोरदार असर…दर्जनों गाड़ियों के पहियों पर लगा ब्रेक….रास्ता बदलकर चलेंगी कई गाड़ियां

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
Indain Railway, Special Trains, Festival Month, Passengers, Indian Railways Irctcspecial, Trains, बिलासपुर— फेनी तूफान का असर ट्रेनों के पहियों पर भी नजर आने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल जोन ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि उड़ीसा और आन्ध्रप्रर रदेश से होकर आने वाली कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कई गाड़ियों के पहियों पर तूफान खत्म होने तक लगाम लगा दिया गया है।
                 बिलासपुर रेल प्रशासन के अनुसार चक्रवात “फेनी” के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे से संबन्धित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होंगे। पूर्व तट रेलवे से हासिल जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन और सुरक्षा की दृष्टि से पूर्व तट रेलवे से संबंधित कुछ  गाड़ियो को रद्द करने के अलावा मार्ग परिवर्तित किया गया है।
रद्द होने वाली गाड़ियां
                चक्रवात फेनी के कारण 3 मई, को पुरी  से अहमदाबाद के लिए छूटने वाली 12843 पूरी-अहमदाबाद  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2 और 3 मई को पुरी से हरिद्रार के लिए छूटने वाली 18477 पुरी-हरिद्रार उत्कल एक्सप्रेस को रोक दिया गया है। 3 मई को पुरी से शिरडी साई  के लिए छूटने वाली 18407 पुरी-शिरडी साई  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3 मई को पुरी से दुर्ग के लिए छूटने वाली 18425  पुरी- दुर्ग एक्सप्रेस को भी रोक दिया गा है। 2 मई को पुरी से अजमेर के लिए छूटने वाली 18421 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द हो गयी है। 7 मई को अजमेर से पुरी के लिए छूटने वाली 18422 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। 4  मई को पुरी से  गांधीधाम के लिए छूटने वाली 22974 पुरी-गाधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3 मई को दुर्ग से पुरी के लिए जाने वाली 18426  दुर्ग- पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।  2 मई को बालसाड से पूरी के लिए छूटने वाली 22909  बालसाड- पुरी एक्सप्रेस सुरक्षा कारणों से नहीं चलेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ 
                       रेल प्रशासन से हासिल जानकारी के अनुसार फैनी चक्रवात को ध्यान में रखते हुए कुछ गाड़ियो के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 2 मई को 18507 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से विजयवाडा –टिटलागढ़–सम्बलपुर होते हुए चलेगी। 3  मई को 07149 सिकंदराबाद–कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से काजीपेट-बल्लारशाह–नागपुर–झारसुगुड़ा होकर चलेगी  ।
close