चना मुर्रा दुकान को भी अनुमति.. करना होगा निर्देशों का पालन..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश सचिव महेश दुबे की मांग पर कलेक्टर ने लोगों की जरूरतों और गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुर्रा चना दुकान संचालन की अनुमति दी है। कलेक्टर के निर्णय का कांग्रेसियों ने स्वागत किया है।जानकारी हो कि 22 अप्रैल को कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर शर्तों के साथ कई क्षेत्रों में लाकडाउन में आंशिक छूट का एलान किया है। साथ ही छूट में शर्ता के साथ समय का भी निर्धारण किया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप News ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और रहे देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरों से अपडेट
 
                    आदेश के बाद जिला कांग्रेस के नेताओं ने जिला प्रशासन को बताया कि चना और मुर्रा बिक्री पर छूट दिया जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि जिले की गरीब जनता की नियमित जरूरतों में चना और मुर्रा भी शामिल है। लोगों सुबह शाम चना मुर्रा खाना पसंद करते हैं। यदि चना और मुर्रा दुकानदारों को दुकान लगाने की छूट दी जाती है तो इसका फायदा निश्चित रूप से गरीबों को होगा।
 
         जिला प्रशासन ने कांग्रेसियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संशाधित आदेश जारी किया है। आदेश में  बताया गया है कि सभी चना मुर्रा दुकान लगाने वालों को शासन के आदेश को मानना अनिवार्य होगा। दुकान संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।
 
                     आदेश के बाद कांग्रेस कमेटी ने ज़िला प्रशासन  के प्रति आभार जाहिर किया है।
TAGGED:
close