चन्द्रा पार्क में मिली कोरोना पाजीटिव मरीज..कोविड 19 अस्पताल में भर्ती.. महिला का ट्रेवलिंग रिकार्ड भी नहीं

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— शाम होते बिलासपुर में एक कोरोना मरीज की जानकारी मिली है। महिला का कोई ट्रैवलिंग रिकार्ड भी नही है। बताया जा रहा है कि महिला बिलासपुर शहर से बाहर भी नहीं गयी है। लेकिन कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। फिलहाल महिला को टेस्ट रिपोर्ट पाजीटिव पाए जाने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जानकारी के अनुसार बृहस्तपति बाजार स्थित चन्द्रा पार्क से एक कोरोना पाजीटिव महिला पायी गयी है। महिला को पिछले तीन चार दिनों से सर्दी खांसी और जुकाम के साथ तेज बुखार की शिकायत थी।  इसके बाद महिला का पीसीआर टेस्ट किया गया। कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद महिला को तत्काल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।

            बताते चलें कि महिला का चन्द्रा पार्क से बृहस्पति बाजार आना जाना था। शायद इसी दौरान महिला किसी के सम्पर्क आयी और उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए। बहरहाल महिला के सभी सम्पर्क से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

close