चलती वैन में डिलेवरी..स्वस्थ्य बच्चे का जन्म..थाना प्रभारी ने जताई खुशी.. अस्पताल पहुंचकर दिया मां और बेटे को तोहफा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—  बिल्हा थाना क्षेत्र की बेलटुकरी निवासी एक महिला ने पुलिस वैन 112 में सुरक्षित और स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया है। बाद में मां और नवजात बच्चे को 102 के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार को बिल्हा थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मां और बच्चे को गिफ्ट देकर खुशी जाहिर की है। 
 
                      जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बिल्हा ईगल 112 को जानकारी मिली कि बेलटुकरी निवासी एक महिला को मेडिकल सहयोग की जरूरत है। यदि समय पर सहयोग नही मिला तो महिला की मौत भी  हो सकती है। वह प्रसव पीड़ा से काफी परेशान है। जानकारी मिलते ही बिल्हा पाइंट पर तैनात ईगल टीम देर रात बेलटुकरी के लिए रवाना हुई।
 
             मौके पर पहुंचने के बाद इगल की टीम ने बेलटूकरी निवासी शशिकला निषाद पति रतिराम निषाद से संपर्क की। शशिकला ने बताया कि उर्मिला मरकाम पति गौकरन मरकाम की डीलवरी होने वाली है। मेडकल सहयोग नहीं मिलने से उसे प्रसव में काफी परेशानी हो रही है। 
 
                     टीम ने उर्मिला मरकाम को तत्काल 112 में बैठाया।  अभी ईगल की टीम रवाना ही हुई थी कि उर्मिला मरकाम ने पुलिस वैन 112 में ही स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। इसी दौरान सुचना के बाद 102 की गाड़ी भी पहुंच गयी। 112 की टीम ने मां और बेटे को 102 के हवाले किया। इसके बाद मां और नवजात को बिल्हा अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ्य हैं। 
 
                                  देर रात्रि भर्ती के बाद मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने अस्पताल पहुंचकर मां और बेटे को शुभकामनाए दी। उर्मिला मरकाम और नवजात बच्चे को गिफ्ट देकर पुलिस प्रशासन की तरफ से खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close