बिलासपुर—-शाम करीब पांच बजे यात्री बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बस देखते ही देखते खाक हो गयी। हादसा नेहरू चौक में हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। समय पर दमकल की टीम पहुंचने से आग को काबू में पा लिया गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी थी।
जानकारी के अनुसार आशीष बस सर्विस की एक बस निर्धारित समय पर तिफरा स्थित बस स्टैण्ड से सवारी लेकार मरवाही-पेन्ड्रा के लिए रवाना हुई। नेहरू चौक के पास पहुचते ही बस में पहले तो चिन्गारी दिखाई दी। इसके पहले लोग समझ पाते बस धू-धू कर जलने लगी। आग देेखते ही बस में अफरा तफरी मच गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्रायवर ने बस को किनारे रोक दिया। किसी तरह यात्री जानकार बचाकर बाहर निकले। किसी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों का बस की छत पर रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए हैं। आगजनी की शिकार बस का नम्बर सीजी 10 जी…1604 है।
आग लगने की जानकारी मिलते ही..यातायात और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार बस में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी बस में करीब 55 यात्री सवार थे। लेकिन समय पर सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंच गयी। आनन फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहायता की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आग पर काबू पाने के बाद यातायात को सामान्य किया गया। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई।