चाइल्ड पोर्नवीडियो अपलोड का आरोपी पकड़ाया..बिलासपुर का पहला मामला ..FIR दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बच्चों से संबंधित पोर्न वीडियो अपलोड करने और देखने का बिलासपुर में पहला और प्रदेश का दूसरा मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी  पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सिविल लाइन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जरहाभाठा क्षेत्र में बच्चों से संबधित पोर्न वीडियों अपलोड करने और देखने के आरोप में  युवक को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को दोपहर में पकड़कर थाना लाया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। एफआईआर भी दर्ज किया गया है।

             परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी मोबाइल से एक बच्ची का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया था। कई लोगों से जानकारी के बाद आरोपी को पकड़कर मोबाइल को चेक किया गया। काफी ग्रुप में अश्लील वीडियों शेयर किया जाना पाया गया है।

                   जानकारी हो कि रायपुर के बाद बिलासपुर में इस प्रकार का  पहला मामला है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के साथ तकनिकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

          बहरहाल सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई को लेकर पोर्न प्रेमियों  में खासा हड़कम्प है।

close