चाचा की बात मानते हैं उइके…मरकाम ने कहा जोगी,भूपेश के घर गया..लेकिन सपा से गठबंधन..चलेगा पत्थरगढ़ी आंदोलन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि रामदयाल उइके ने चाचा के कहने पर मरवाही सीट छोड़ा था। राहुल गांधी से प्रांतीय हितों को लेकर चर्चा भी हुई। भूपेश के घर दो बार आदमी गया..पुनिया से भी बातचीत हुई..जोगी से भी सम्पर्क किया। लेकिन बात नहीं बनी। अब हम समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रमुख वयोवृद्ध नेता हीरासिंह मरकाम ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। मरकाम ने इस दौरान गठबंधन की जानकारी दी। उन्होने कुछ सीटों का एलान भी किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वयोवृद्ध नेता और प्रमुख हीरा सिंंह मरकाम प्रेसवार्ता के दौरान आज भी अपने तेवर में दिखाई दिये। उन्होने हुंकार भरते हुए कहा कि हीरा सिंह मरकाम…एक मुठ्ठी चावल से महाकल्याण। प्रेसवार्ता के दौरान हीरा सिंह मरकाम ने बताया कि गोंडवाना पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेगी। कुल 90 विधानसभा सीटों में से गोंडवाना 72 पर प्रत्याशी उतारेगी। समाजवादी पार्टी 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि पुनिया,भूपेश से कई बार मुलाकात हुई। लेकिन गठबंधन तक बात नहीं पहुंची। जोगी से भी सम्पर्क किया था उन्होने अपनी पार्टी को ज्यादा सीटों पर उतारने के लिए कहा। जबकि जोगी की पार्टी से हमारी पार्टी पुरानी और जनाधार वाली है..इसलिए बात भी नहीं मनी।

                      हीरासिंह मरकाम ने बताया कि वह खुद तानाखार से चुनाव लड़ेंगे। चार बार के विधायक से आप किस तरह सामना करेंगे…सवाल का जवाब में मरकाम ने कहा कि उइके का वजूद क्या है…सभी लोग जानते हैं…। अपने चाचा के कहने पर सीट छोड़ा..पार्टी बदल दिया। फिर चाचा के ही कहने पर पुरानी पार्टी में लौट गए। जनता इस बात बताएगी की चाचा के आदेश मानने से क्या होता है। सामने कोई भी रहे..हम आदिवासियों के कल्याण के लिए लड़ते रहेंगे। मरकाम ने कहा…मेरा नाम हीरासिंह मरकाम..एक मुठ्ठी चावल से महाकल्याण की भावना रखता हूं। 

              इस दौरान हीरासिंह मरकाम ने समाजवादी पार्टी के लिए 9 सीटों का एलान किया। उन्होने बताया कि रायपुर में पहले ही 7 सीट की घोषणा हो चुकी है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मरकाम ने इस दौरान गोंडवाना पार्टी से लड़ने वाले 32 प्रत्याशियों का भी एलान किया। बताया कि कुल 72 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

         एक सवाल के जवाब में मरकाम ने कहा कि हम पांचवी अनुसूची की मांग करते हैं। आदिवासियों को न्याय मिलना चाहिए। पत्थरगढ़ी का मामला चुनाव के बाद फिर उठेगा। हमारा मानना है कि न लोकसभा.न राज्य सभा..सबसे बड़ी पंचायत सभा। हमे हमारा अधिकार दे दो…हम पत्थरगढ़ी मामला को दरकिनार कर देंगे। अभियान में शासन ने बड़े बड़े अधिकारियों को जेल में डाला। चुनाव के बाद अभियान को छेड़ा जाएगा।

  पत्रवार्ता में मरकाम ने गोंडवाना और एसपी की सूची जारी की…नाम इस प्रकार

close