चार दिन लगातार बिलासपुर संभाग का दौरा करेंगे भूपेश

Chief Editor
2 Min Read

bhupesh1

Join Our WhatsApp Group Join Now

            रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल अब बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर में ब्लाकवार संगठन की बैठकें लेंगे। अम्बिकापुर के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे। कोरबा और अम्बिकापुर के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत भी उपस्थित रहेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, महामंत्री द्वय शैलेष नितिन त्रिवेदी और गिरीश देवांगन भी उपस्थित रहेंगे।

                कांग्रेस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 1 सितम्बर मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। 12 बजे बलौदाबाजार में आयोजित कांग्रेस की बलौदाबाजार जिला स्तरीय ब्लाकवार बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे बलौदाबाजार से जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे। 2 सितम्बर बुधवार को दोपहर 12  बजे जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय ब्लाकवार बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे जांजगीर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 3 सितम्बर गुरूवार को सुबह 10  बजे रायगढ़ में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से  आयोजित जिला स्तरीय ब्लाकवार बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। कोरबा में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती कार्यक्रम के साथ-साथ दोपहर 2  बजे कोरबा शहर और कोरबा ग्रामीण संगठन जिलों की ब्लाकवार बैठक भी लेंगे। शाम 7 बजे कोरबा से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 4 सितम्बर शुक्रवार को अंबिकापुर में आयोजित संभागीय मीडिया कार्यशाला में भाग लेंगे। संभागीय मीडिया कार्यशाला का अम्बिकापुर में पंजीयन सुबह 9 बजे से आरंभ होगा। 4 सितम्बर शुक्रवार को ही अम्बिकापुर में आयोजित ब्लाकवार बैठक में भी भाग लेंगे।

close