चार मोटरसाकल जब्त….4 आरोपी गिरफ्तार…2 कोटा के और 2 बिलासपुर के रहने वाले

BHASKAR MISHRA

IMG-20170810-WA0009बिलासपुर—कोटा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरप्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी की चार मोटरसायकिलें मिली हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कोटा पुलिस एसडीओ विश्वदीपक त्रिपाठी की अगुवाई में मोटर सायकल चोर गिरोह का भांडा फूटा है। कोटा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि चार युवक चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में इधर-उधर घूम रहे हैं। खबर मिलते ही कोटा एसडीओ ने पुलिस जवानों को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा।

                      मोटर सायकल की सौदेबाजी के दौरान ग्राहक के वेश में पुलिस जवानों ने अलग अलग जगहों से चारो आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही चार मोटरसायकिलों को भी बरामद किया गया।

                                         एडिश्ननल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि गिऱफ्तार किए गए युवकों में सोनू पटेल पिता रामअवतार पटेल सरकंडा थाना क्षेत्र चांटीडीह का रहने वाला है। सोनू के पास से हीरो होन्डा स्प्लेन्डर बरामद हुई है। दूसरा आरोपी तीरथ मरकाम पिता अंजोरी मरकाम गोबरीपाठ कोटा का रहने वाला है। तीरथ की निशानदेही पर बिना नंबर चेचिस वाला हीरो होन्डा बाइक को जब्त किया गया है।

                      तीसरा आरोपी गोलू ऊर्फ राधे गंधर्व पिता स्वर्गीय झगडू  देवनचाल चिंगराजपारा सरकंडा में रहता है। आरोपी के पास से हीरो होन्डा पैशन प्रो की बरामदगी हुई है। चौथा आरोपी बलराम पिता राम बहोरिक उम्र 28 साल गोबरीपाठ कोटा का निवासी है।  पुलिस ने हीरो होन्डा स्प्लेन्डर जब्त किया है।

                             पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसायकलों की कीमत करीब एक लाख के आस पास है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 41-1-4 और 379 दर्ज किया गया है। आरोपियों ने बताया है कि सभी मोटर सायकिलों को सिविल लाइन, तारबाहर और सरकण़्डा थाना क्षेत्र से चोरी किए हैं।

close