चीन के प्रतिनिधि मंडल ने देखा सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया

Shri Mi

3949-A-Cरायपुर।छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग तथा शहरी विकास मंत्री अमर अग्रवाल से सोमवार को चीन की हुबई प्रांतीय सरकार के छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।उद्योग मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य में हो रहे औद्योगिक विकास की जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी रायपुर के नजदीक सिलतरा औद्योगिक प्रक्षेत्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्पंज आयरन एसोसिएशन के विजय झंवर और पंकज सारडा सहित अन्य उद्यमियों से अनौपचारिक विचार-विमर्श किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        चीनी प्रतिनिधि मंडल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम चरण में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव से भी मुलाकात की। बाद में प्रतिनिधि मंडल ने नया रायपुर का भी दौरा किया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल शाम की फ्लाईट से कोलकाता के लिए रवाना हो गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close