चुनाव का तनाव…अपोलो में भर्ती हुए भाजपा प्रत्याशी अरूण साव…बताया जा रहा .लू के हुए शिकार..जनता ने कहा दिलचस्प होगा परिणाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भाजपा से बिलासपुर लोकसभा सीट के प्रत्य़ाशी अरुण साव की अचानक तबीयत खराब हो गयी। मामला एक दिन पहले का अरूण साव मोदी के सभा से लौट रहे थे। शाम को पेट दर्द की शिकायत मिली। बेचैनी की स्थिति में उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया। बहरहाल उनकी तबीयत अब  .ठीक हो गयी है। जानकारी के अनुसार अरूण साव को अपोलों ने रीलिव भी कर दिया है ।लू की चपेट में आने से अरूण साव की एक दिन पहले तबीयत खराब हो गयी। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले भाटापारा में आयोजित प्रधानमंत्री के विशाल आमसभा के दौरान उन्हें लू लग गयी। सभा में तीन लोकसभा के प्रत्याशी भी मौजूद थे। इस दौरान अरूण साव भी मंच से जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा।  कार्यक्रम खत्म होने के बाद अरूण साव लोकसभा क्षेत्रो में जनसंपर्क के लिए निकले।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              भाटापारा से निकलते समय अरूण साव ने सहयोगियों से  पेट में दर्द होने की शिकायत की। साव ने बताया कि शरीर में दर्द के अलावा चक्कर आना महसूस कर रहे हैं। इसके बाद समर्थकों के साथ परिजनों ने अरूण साव अपोलो में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया।

                                  अपोलो से मिली जानकारी के अनुसार अरूण साव को किसी प्रकार की गंभीर मेडिकल शिकायत नहीं थी। उन्ाद रीलिव कर दिया गया है।तेज धूप और मेहनत के कारण उन्हें परेशानी हुई है। लू लगने के कारण शरीर में कम पानी की शिकायत थी। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है।  विपक्ष ने अरूण साव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

            कुछ मेडिकल क्षेत्र के जानकारों ने बताया कि मौसम बहुत गर्म है। शरीर में हर समय उचित मात्रा में पानी का होना बहुत जरूरी है। अरूण साव को लू की शिकायत थी। पेड में दर्द की शिकायत थी। इस समय सभी को खानपीन को लेकर सावधानी की जरूरत है। खासकर चुनाव का मौसम है। प्रत्याशियों को तनावन से दूर रहने की जरूरत होती है। तनाव भी अरूण साव को अपोलो तक पहंचाने मददगार हो तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

                                      हालांकि लोग अरूण साव की बीमारी को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। लोगों की  माने तो अरूण साव की तबीयत की मुख्य वजह चुनाव का तनाव ही है। मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

close